
अंबेडकर नगर – सार्थक टाइम्स
जनपद अंबेडकर नगर के ग्राम सैदापुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों, युवाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अंबेडकर नगर के उभरते हुए युवा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं और बच्चों को शिक्षा के महत्व, संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विकाश मौर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को समानता, न्याय और अधिकार का मार्ग दिखाया है और उनके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के भूतपूर्व प्रधान रवि कुमार के प्रयासों की विशेष सराहना की गई। उन्होंने ग्रामवासियों को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आरएसएस के प्रचारक राजेश दुबे सहित गांव के समस्त युवा साथी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बच्चों और युवाओं को संविधान के महत्व, सामाजिक न्याय और शिक्षा की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।
ज्ञान चन्द ब्यूरो










Users Today : 3