Home » उत्तर प्रदेश » नक्षत्रशाला और आईसीटी लैब के उद्घाटन से पीएम श्री विद्यालय सूरापुर में शिक्षा को मिली नई उड़ा

नक्षत्रशाला और आईसीटी लैब के उद्घाटन से पीएम श्री विद्यालय सूरापुर में शिक्षा को मिली नई उड़ा

Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar

जिलाधिकारी ईशा प्रिया सहित अधिकारियों ने किया उद्घाटन, बच्चों ने दूरदर्शी से किया खगोलीय अवलोकन

सूरापुर, टांडा (अंबेडकर नगर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पीएम श्री विद्यालय सूरापुर, टांडा, अंबेडकर नगर में शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बन्धु, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा ने विद्यालय में नक्षत्रशाला एवं आईसीटी लैब का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने नक्षत्रशाला लैब का अवलोकन किया और दूरदर्शी के माध्यम से खगोलीय पिंडों के अध्ययन की जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में स्थापित नक्षत्रशाला बच्चों के लिए विज्ञान को समझने और आकाशीय घटनाओं को करीब से जानने का एक बेहतर माध्यम बनेगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे शाम के समय अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आएं और नक्षत्रशाला के माध्यम से सितारों एवं चंद्रमा का अवलोकन करें तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सितारों की तरह चमकते रहने का आशीर्वाद भी दिया।

आईसीटी लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दरख्शां सूफिया, विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल, ग्राम प्रधान नीरज चौधरी सहित शिक्षक शैलेन्द्र कुमार शशि, विक्रमशाह, संगीता कनौजिया, शिवधारी, शहनाज आदि ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन इरशाद अहमद ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर नक्षत्रशाला, आईसीटी लैब का उद्घाटन और वृक्षारोपण कार्यक्रम ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के समन्वय का प्रभावशाली संदेश दिया।

सार्थक टाइम्स दिनेश कुमार चौधरी 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?