Home » उत्तर प्रदेश » सरोजनीनगर थाने का औचक निरीक्षण, डीसीपी ने व्यवस्थाओं को परखा महिला सुरक्षा पर खास जोर

सरोजनीनगर थाने का औचक निरीक्षण, डीसीपी ने व्यवस्थाओं को परखा महिला सुरक्षा पर खास जोर

News Portal Development Companies In India

              लखनऊ – सार्थक टाइम्स
अमित कुमार आनंद (पुलिस उपायुक्त, जोन दक्षिणी) द्वारा थाना सरोजनीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, मालखाना की व्यवस्था, पुलिस कर्मियों के बैरक, शस्त्रागार, हवालात एवं अभिलेखों के रखरखाव को बारीकी से चेक किया गया। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं अपडेट स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन एवं सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
इस औचक निरीक्षण से थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।

पत्रकार विशाल कुमार चौधरी

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?