
सार्थक टाइम्स
अंबेडकरनगर
पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार बने दुलहूपुर निवासी राज सिंह का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सिद्ध पीठ गोविंद साहब में दर्शन करने के बाद घर पहुंचने पर शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला घण्टों चलता रहा।
राज सिंह ने इस उपलब्धि तक पहुँचने का श्रेय अपने इष्ट, माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया। कहा कि इन्ही लोगों ने कठिन परिस्थिति में उनका संबल बनकर प्रेरित किया। सभी के निरंतर मार्गदर्शन, अटूट विश्वास और स्नेह की बदौलत यह कठिन यात्रा सुगम हो सकी।
इस नए उत्तरदायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प दोहराते हुए राज सिंह ने कहा कि सिविल सेवा के दौरान समाज के शोषित,वंचित और दीन दुखी को न्याय और उनका विकास प्राथमिकता रहेगी।इससे पहले वे केन्द्र सरकार के गृह विभाग की नौकरी में थे।
उल्लेखनीय है कि इनके पिता रमेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व्यवसायी हैं। मां सुनीता सिंह साधारण गृहणी हैं। इनके दादा चन्द्रभान सिंह महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुलहूपुर में शिक्षक थे। जो मूलतः आजमगढ़ जनपद के टहर बाजिदपुर के निवासी थे। लेकिन नौकरी के दौरान यहीं के होकर रह गए। राज की सफलता पर बहन निशु सिंह और भाई रजनीश सिंह की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
सैकड़ों लोगों ने किया स्वागत,पूर्व मंत्री ने दी बधाई
नायब तहसीलदार बनाकर घर लौटे राज सिंह के स्वागत समारोह में पहुंचे डॉ अभिषेक सिंह, अनिल कुमार सिंह,रामदास उपाध्याय, हृदय नारायण,जगतपाल, भानु प्रताप यादव दिनेश यादव पवन कुमार गुप्ता सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने जहां माल्यार्पण किया वहीं पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने फोन करके राज सिंह को बधाई दी।
दिनेश कुमार चौधरी पत्रकार
अम्बेडकर नगर









Users Today : 4