Home » इंडिया » अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जीवनवृत्त आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जीवनवृत्त आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

सार्थक टाइम्स
(अम्बेडकर नगर)।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर जनपद भर के बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन तथा चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा के सहयोग से गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में अटल जी के जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, संयोजक दिलीप पटेल देव तथा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पण्डित अटल बिहारी वाजपेई ने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान देकर भारत की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर स्थापित किया। पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से देश को सामरिक दृष्टि से सशक्त बनाया और विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि देश अटल जी का सदैव आभारी रहेगा, वे एक सर्वमान्य और दूरदर्शी नेता थे।

अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता विद्यावती राजभर, नंदकुमार तिवारी राना, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, प्रधान अंकित पाण्डेय, सभासद प्रदीप मिश्र ‘रिंकू’, अतुल वर्मा, पूर्व सभासद रामधनी सोनकर, रक्षा राम यादव, विवेक पाण्डेय, उमा शंकर सिंह, अशोक कन्नौजिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनेश कुमार चौधरी
  पत्रकार

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?