
जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा से मुलाकात के बाद सियासी हलचल बढ़ी, 2027 चुनाव में टिकट को लेकर आश्वासन की चर्चा
महराजगंज- सार्थक टाइम्स न्यूज़ –319 पनियरा विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच जन अधिकार पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में रमेश मौर्य का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
जनपद कुशीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रमेश मौर्य ने जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता, क्षेत्र में जनता के बीच लगातार संपर्क तथा सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने रमेश मौर्य की कार्यशैली और क्षेत्र में सक्रियता को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। सूत्रों के मुताबिक, पनियरा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी टिकट को लेकर उन्हें सकारात्मक संकेत और आश्वासन भी दिया गया है।
मुलाकात के बाद पनियरा विधानसभा क्षेत्र में रमेश मौर्य के नाम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। समर्थक इसे मिशन-2027 की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत मान रहे हैं।
हालांकि, जन अधिकार पार्टी की ओर से अभी तक पनियरा विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट की औपचारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिलहाल पनियरा की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है—
क्या रमेश मौर्य 2027 के विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार होंगे?
आने वाले दिनों में पार्टी की आधिकारिक घोषणा से तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
ज्ञान सिंह ब्यूरो हेड सार्थक टाइम्स









Users Today : 4