Home » इंडिया » भूगोल विषय की प्रवक्ता बन जय ललिता ने बढ़ाया जिले का मान

भूगोल विषय की प्रवक्ता बन जय ललिता ने बढ़ाया जिले का मान

सार्थक टाइम्स

(अम्बेडकरनगर)। क्षेत्र के अरसावां दाउदचक गांव निवासी किसान खुशीराम वर्मा की सबसे छोटी पुत्री जय ललिता वर्मा ने भूगोल विषय में प्रवक्ता पद पर चयनित होकर परिवार, क्षेत्र और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जय ललिता वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण और नियमित अध्ययन से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
वर्तमान में जय ललिता वर्मा कानपुर विश्वविद्यालय से जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के तहत शोध कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) की मुख्य परीक्षा चार बार दिया है। हालांकि चयन अभी नहीं हो सका है, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से पीछे हटने के बजाय और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर एसडीएम बनना है, ताकि समाज और प्रदेश की बेहतर सेवा कर सकें। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जय ललिता वर्मा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?