Home » वर्ल्ड » टांडा में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, एकता और सामाजिक मजबूती का दिखा अद्भुत संगम

टांडा में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, एकता और सामाजिक मजबूती का दिखा अद्भुत संगम

News Portal Development Companies In India

           अम्बेडकर नगर सार्थक टाइम्स
जनपद के टांडा नगर स्थित छज्जापुर के एक मैरिज लॉन में शुक्रवार को जायसवाल समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसने सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न जनपदों से आए गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अतरौलिया (आजमगढ़) के चेयरमैन सुभाष जायसवाल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, लखनऊ से मनोनीत पार्षद दीपू जायसवाल, राष्ट्रीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा अध्यक्ष दीपक जायसवाल, समाजवादी पार्टी के निखिल जायसवाल, अयोध्या से नितेश जायसवाल तथा प्रतापगढ़ (कुंडा) से देवेश जायसवाल शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत समाज के जिलाध्यक्ष भूपेश उर्फ डब्बू और नगर अध्यक्ष संजीव उर्फ मोनू के नेतृत्व में बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल को शासन द्वारा मनोनीत सभासद बनाए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही संरक्षक मंडल के आनंद आर्या, राजेंद्र एवं राजेंद्र उर्फ मुन्ना सहित कई वरिष्ठजनों को भी सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा गया।
मुख्य अतिथि अजितेश जायसवाल ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक मजबूती की नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि “त्यौहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने का माध्यम हैं। समाज के लोगों को हमेशा संगठित रहकर एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना चाहिए।” भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को देखकर उन्होंने भावुक होते हुए आश्वासन दिया कि समाज के हर सदस्य की समस्या में वे सदैव तत्परता से साथ खड़े रहेंगे।
लखनऊ से आए मनोनीत पार्षद दीपू जायसवाल ने भी समाज के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और इसमें मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया और हर परिस्थिति में सहयोग का भरोसा दिलाया।
अतरौलिया चेयरमैन सुभाष जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जायसवाल तथा समाजवादी पार्टी के निखिल जायसवाल ने भी अपने संबोधन में समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से संगठित रहने और जरूरत के समय एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का एक आकर्षक पहलू छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें आदित्य, आरोही, सानवी, अथर्व और श्रेष्ठ जायसवाल सहित तीन दर्जन से अधिक बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया, जिसके लिए सभी बच्चों को संगठन द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित और शिवांश जायसवाल ने किया। आयोजन को भव्य और सफल बनाने में दीपू, अभिजीत, योगेश, कृष्ण मोहन, सतीश, पवित्र नारायण, अविनाश, जितेंद्र तथा मीडिया प्रभारी संदीप सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठजनों भारत भूषण, भगवती, विजय, प्रभाकर, संतोष, राहुल , कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठजन भारत भूषण, भगवती,विजय, प्रभाकर,संतोष, राहुल, भारत भूषण सहित तमाम लोगों ने भाग लिया। पूरा आयोजन सामाजिक समरसता, उत्साह और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आया, जिसने यह संदेश दिया कि संगठित समाज ही प्रगति और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

ज्ञान सिंह ब्यूरो सार्थक टाइम्स

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?