Home » इंडिया » सागर फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

सागर फिलिंग स्टेशन का भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

News Portal Development Companies In India

सार्थक टाइम्स


अम्बेडकरनगर -जलालपुर –
आधुनिक सुविधाओं से लैस पेट्रोल पंप, जल्द मिलेगी CNG सेवा भी मालीपुर रोड, हाजीपुर, जलालपुर स्थित सागर फिलिंग स्टेशन का आज भव्य उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जहां दिनभर अतिथियों और स्थानीय नागरिकों का आगमन जारी रहा। उद्घाटन को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

अपना एच.पी. जहां, भरोसा है वहां” के संदेश के साथ शुरू हुआ यह पेट्रोल पंप स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला पेट्रोल और डीज़ल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश कुमार (आर.एम., HPCL) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में दुर्गेश सिंह एवं राहुल कुमार राय (सेल्स ऑफिसर, HPCL) शामिल हुए।
कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई के चिकित्साधिकारी डॉ. इनायत अब्बास (एम.डी.) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें रवि कुमार (पूर्व प्रधान, सैदपुर),डॉ वीरेन्द्र सहगल, रितेश कुमार, त्रिभुवन , अनिल उर्फ पिंटू (केसरी), कर्मजीत सिंह, देवेंद्र नाथ चौधरी (सहायक अध्यापक), मथुरा प्रसाद, अनूप सागर एवं ज्ञान सागर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

देवेंद्र नाथ चौधरी (सहायक अध्यापक) न केवल समारोह में सक्रिय रूप से शामिल रहे, बल्कि पेट्रोल पंप की देखरेख और संचालन व्यवस्था में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
सागर फिलिंग स्टेशन के संचालक करूणा सागर ने बताया कि यहां उपभोक्ताओं को शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाला पेट्रोल व डीज़ल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में यहां सी.एन.जी. (CNG) की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को और अधिक सुविधा मिल सके।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों की भागीदारी देखने को मिली। यह नया फिलिंग स्टेशन न केवल क्षेत्र में ईंधन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगा।

ज्ञान सिंह ब्यूरो

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?