Home » उत्तर प्रदेश » थाना विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

थाना विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

News Portal Development Companies In India

                    लखनऊ- सार्थक टाइम्स


सब्ज़ी मंडी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की अगुवाई में देर रात घेराबंदी, दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ- सार्थक टाइम्स

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के जोन-पूर्वी अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा तथा दोनों अलग-अलग व्यक्तियों से 1180 एवं 860 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। 23 जनवरी को मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर थाना विकासनगर पुलिस टीम सक्रिय हुई।
इसी क्रम में सब्ज़ी मंडी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने थाना विकासनगर के अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से देर रात्रि में साई पार्क, ग्राम सबैली के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। घेराबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दीप मौर्य उर्फ डाला (उम्र 24 वर्ष) तथा
विकास राजपूत उर्फ धौनी (उम्र 21 वर्ष)
के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अभियुक्त दीप मौर्य उर्फ डाला के कब्जे से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा और 1180 रुपये नकद, जबकि अभियुक्त विकास राजपूत उर्फ धौनी के पास से 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा और 860 रुपये नकद बरामद किया गया। बरामद गांजा पुड़ियों में पैक था, जिससे इनके द्वारा अवैध बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार लखनऊ भेज दिया गया।
थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वहीं, सब्ज़ी मंडी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह सहित पूरी पुलिस टीम की सतर्कता और समन्वय से यह सफलता मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशा तस्करों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख़्ती से क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

ज्ञान सिंह सार्थक टाइम्स

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?