Home » अंबेडकर नगर » अटल जयंती शताब्दी वर्ष पर लगी प्रदर्शनी का समापन, भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ समारोह

अटल जयंती शताब्दी वर्ष पर लगी प्रदर्शनी का समापन, भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ समारोह

News Portal Development Companies In India

अटल जी ने सत्ता को लक्ष्य नहीं, राष्ट्र सेवा का साधन माना — त्रयंबक तिवारी

सार्थक टाइम्स
(अम्बेडकर नगर)।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बाल विहार पार्क में अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का समापन बुधवार देर शाम समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को आंग्ल नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति की उस पीढ़ी के प्रतिनिधि थे, जिन्होंने सत्ता को कभी लक्ष्य नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का साधन माना। उनका जीवन केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि एक व्यापक जीवन-दृष्टि था।

उन्होंने अटल जी के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना के साथ ही अटल बिहारी वाजपेई उसके वैचारिक और सांगठनिक स्तंभ बने। 1957 में बलरामपुर लोकसभा से चुनाव जीतकर उन्होंने संसद में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। वर्ष 1996 में वे पहली बार 13 दिनों के लिए प्रधानमंत्री बने, जबकि 1998 में पुनः प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने परमाणु परीक्षण कर भारत की आत्मनिर्भर सुरक्षा नीति की घोषणा की। उनके नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त कर पाकिस्तानी सैनिकों को परास्त किया।

समापन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अटल बिहारी वाजपेई की कविताओं, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति:
समारोह में विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, कपिल देव वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, मौसम वर्मा, पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता राकेश सिंह, विद्यावती राजभर, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, के.के. मिश्र, भाजपा नेता विवेक मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिनेश कुमार चौधरी
      पत्रकार

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?