पेपर प्रतियोगिता में श्रद्धा वर्मा प्रथम, अंजलि द्वितीय व शिल्पा को तृतीय स्थान
सार्थक टाइम्स
(अम्बेडकर नगर)।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तद्भावधान में मेरा युवा भारत द्वारा जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के दिशा-निर्देशन में डॉक्टर शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज, अवसनपुर टांडा, अम्बेडकर नगर में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पेपर प्रतियोगिता में श्रद्धा वर्मा ने प्रथम स्थान, अंजलि ने द्वितीय स्थान तथा शिल्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी टांडा के डीजीएम सुरेश चंद्र उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के प्रबंधक राम नयन वर्मा, प्रधानाचार्य रामकृष्ण पांडेय एवं संचालक सुरेंद्र वर्मा भी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र ने विद्यार्थियों को सुशासन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सरकार द्वारा सुशासन दिवस की स्थापना प्रशासनिक जवाबदेही, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
इस आयोजन में युवा मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, नितिन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में सफल सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दिनेश कुमार चौधरी
पत्रकार









Users Today : 2