Home » अंबेडकर नगर » बाल दिवस पर मेधावी भैया-बहनों का सम्मान समारोह संपन्न

बाल दिवस पर मेधावी भैया-बहनों का सम्मान समारोह संपन्न

सार्थक टाइम्स

अम्बेडकर नगर

विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

बाल दिवस के उपलक्ष्य में विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को वंदना सभा के दौरान सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी सतपाल सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त
कन्या वर्ग में विजेता छात्राओं में कुर्सी दौड़ (जूनियरवर्ग)सृष्टि,राजनंदनी,

अग्रिमा व मोमबत्ती दौड़ में श्रद्धा यादव,शिखा वर्मा,शुभी वर्मा,मीनाक्षी,अंशिका वर्मा,सृष्टि चौरसिया तथा किताब दौड़ में वैष्णवी,आयुषी को सम्मानित किया गया।
तथा विजेता छात्रों में लंबी कूद आर्यन यादव,नितिन यादव दौड़ प्रतियोगिता श्लोक,नैतिक,प्रियांश
कबड्डी (जूनियर वर्ग – कक्षा 6)नैतिक गुप्ता,मोहम्मद तहसीम,अर्पित,आनंद,विपुल,अभिनीत,अंश,अंशु,प्रियांश
कबड्डी (कक्षा 10)नितिन यादव,निर्भय वर्मा,समीर अहमद,सुधांशु,प्रिंस प्रभाकर,अर्जुन प्रजापति,जंग बहादुर यादव कबड्डी (सीनियर वर्ग – कक्षा 11)सुमित,
दुर्गेश,हस्सान,ललित,उस्मान,जीशान,आकाश वर्मा सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य ने दी शुभकामनाएँ दी।

 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा—
“आप सभी विद्यालय का गौरव हैं, आगे भी हर क्षेत्र में ऐसे ही सफलता प्राप्त करें।”
यह पूरा आयोजन विद्यालय के खेल प्रमुख आचार्य दयाशंकर एवं समस्त आचार्य-आचार्याओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दिनेश कुमार चौधरी पत्रकार

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?