
आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में जुटे दिग्गज नेता, उमड़ा समर्थकों का भारी हुजूम।
अम्बेडकरनगर जनपद के तहसील आलापुर क्षेत्र विकास खण्ड रामनगर अन्तर्गत जयराम जनता जूनियर हाई स्कूल के परिसर में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर स्व. कांशीराम साहब की 20वीं पुण्यतिथि पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा के दिग्गज नेताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सभा में भारी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
वंचितों के अधिकारों के लिए जारी रहेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद धर्मेंद्र कुमार यादव ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने देश में सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। आज के दौर में भी उनके विचारों को आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव और प्रख्यात वक्ता प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मण यादव का युवाओं ने सैकड़ों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में युवा नेता राहुल दत्त यशवर्धन और एडवोकेट राहुल गौतम की अगुवाई में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उनके साथ अजीत कुमार, शनि गौतम, मनोज कुमार और इंजीनियर कुंवर विक्रम सिंह सहित कई युवा कार्यकर्ता स्वागत में जुटे रहे।समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों PDA को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से जारी रखेगी।भाजपा सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सपा राष्ट्रीय सचिव व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार की बुल्डोजर कार्रवाई और एनकाउंटर नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि इन नीतियों के जरिए जानबूझकर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए की एकजुटता ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है और यह एकजुटता आगे भी कायम रहेगी।मंच पर जुटे दिग्गजों ने भरी हुंकार कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व और संयोजन करने वाले आलापुर विधायक व सपा राष्ट्रीय सचिव त्रिभुवन दत्त ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात विचारक व वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, सपा राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री व टांण्डा विधायक राम मूर्ति वर्मा शामिल हुए।इनके अलावा विशिष्ट अतिथियों में सपा जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य (MLC) विशाल वर्मा, हाई कोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता व युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन सहित बड़ी संख्या में पुरुष महिला सपा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
दिनेश कुमार चौधरी सार्थक टाइम्स




Users Today : 3