Home » उत्तर प्रदेश » पीएम सूर्य घर योजना को लेकर विशाल कैंप का आयोजन

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर विशाल कैंप का आयोजन

एल.के. पावर सॉल्यूशन जलालपुर ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति किया जागरूक, सब्सिडी की दी जानकारी

अम्बेडकर नगर (कार्यालय)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा सौर ऊर्जा के फायदे बताने के उद्देश्य से एल.के. पावर सॉल्यूशन, जलालपुर के तत्वावधान में बंदीपुर ब्लॉक परिसर में विशाल जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सोलर प्लांट लगाने, सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी तथा सौर ऊर्जा से होने वाली बचत के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान एल.के. पावर सॉल्यूशन फाउंडर लालजी शर्मा व कमलेश प्रजापति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और बिजली के खर्च को कम करना है। उन्होंने बताया कि शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति अपने घर पर सोलर पैनल लगवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। सोलर सिस्टम लगने से बिजली के बिल में कमी आने के साथ ही लोगों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का लाभ भी मिलता है।
एल.के. पावर सॉल्यूशन की ओर से कैंप में लोगों को सोलर सिस्टम की क्षमता, स्थापना प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, योजना के तहत मिलने वाली सहायता तथा सौर ऊर्जा से होने वाली दीर्घकालिक बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी समझाई।
कैंप में मौजूद लोगों ने एल.के. पावर सॉल्यूशन जलालपुर द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की। कंपनी की टीम ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और सरकार की योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए ऐसे जागरूकता कैंप आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर,मैनेजर हरिश्चंद्र मौर्य,इंजीनियर विकाश शर्मा,
इंजीनियर अरुण प्रजापति, इंजीनियर अजय निषाद,सेल्स एक्जीक्यूटिव पवन मौर्य, असिस्टेंट मैनेजर राजेशकुमार, प्रिंस जैन, रितेश शर्मा, बलराम प्रजापति, अमित प्रजापति सहित एल.के. पावर सॉल्यूशन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सार्थक टाइम्स न्यूज़

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?