
नन्हे खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन, मेडल व प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित
अंबेडकर नगर – सोनहन बसखारी – प्राथमिक विद्यालय सोनहन के प्रांगण में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) हरगोविंद सिंह, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी न शैलजा मिश्रा तथा ग्राम प्रधान सोनहन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरगोविंद सिंह ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि बीईओ बसखारी शैलजा मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। इन्हीं प्रतियोगिताओं से आगे चलकर प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हैं।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, जिला अध्यक्ष शिक्षामित्र आनंद कुमार सिंह ,ग्राम प्रधान सोनहन तथा ए.आर.पी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, रण विजय सिंह यादव, मेहंदी हसन, आशुतोष वर्मा, पूर्व ए.आर.पी गंगादीन यादव, सुनील सिंह एवं प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और मेहनत के लिए प्रेरित किया।
पूरे आयोजन को ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामकेश मौर्य, नोडल संकुल शिक्षक रामकृष्ण त्रिपाठी तथा संकुल शिक्षक अनिल कुमार, अमित श्रीवास्तव, नरेंद्र और रामा राव की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में गेम समिति के सदस्य रमेश चंद्र, संकुल शिक्षक अनिल कुमार, कंचन जायसवाल, वंदना एवं किरन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र मिश्रा, अंबिका मिश्रा, विनोद वर्मा , ज्ञानेंद्र मणि मिश्र न्याय पंचायत सुलेमपुर के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं गणमान्य नागरिकों ने आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजक एवं प्रधानाध्यापक सोनहन जितेंद्र कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट — ज्ञान सिंह




Users Today : 3