Home » इंडिया » अंबेडकर नगर में शहीदी दिवस पर युवाओं ने किया श्रमदान, रैली निकाल दी श्रद्धांजलि

अंबेडकर नगर में शहीदी दिवस पर युवाओं ने किया श्रमदान, रैली निकाल दी श्रद्धांजलि

News Portal Development Companies In India

मेरा युवा भारत के तहत कार्यक्रम, प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित

सार्थक टाइम्स

अंबेडकर नगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तद्भावधान में ‘मेरा युवा भारत’ के अंतर्गत डॉक्टर शोभाराम स्मारक इंटर कॉलेज, अवसनपुर टांडा में शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शहीदी दिवस पर जागरूकता रैली

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। श्रमदान प्रतियोगिता में शिल्पा ने प्रथम, श्रद्धा ने द्वितीय तथा नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसे मुख्य अतिथि एवं जिला युवा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से ऐनवा गांव होते हुए ऐनवा चौकी तक निकाली गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण वर्मा, प्रधानाचार्य रामकृष्ण पांडे, संचालक सुरेंद्र वर्मा व सूर्य प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने शहीदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में यह दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं युवा मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, नितिन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दिनेश कुमार चौधरी

     अंबेडकर नगर

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?