Home » इंडिया » अजमलपुर दलित बस्ती में पहली बार मिली सरकारी नौकरी, गांव में जश्न का माहौल

अजमलपुर दलित बस्ती में पहली बार मिली सरकारी नौकरी, गांव में जश्न का माहौल

 

 

सार्थक टाइम्स न्यूज़

अम्बेडकर नगर। नौकरी भले छोटी हो लेकिन अगर वह सरकारी हो तो बात कुछ और ही होती है। ऐसे में परिवार ही नहीं आसपास के लोग भी खुशी से झूम जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को अजमलपुर गांव में देखने को मिला। जहां आजादी के बाद से अब तक यहां की दलित बस्ती में किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली थी। लेकिन रवि कुमार नामक एक होनहार युवक का स्वास्थ्य विभाग में चयन होने पर गांव के लोगों ने जमकर जश्न मनाया।

उल्लेखनीय है कि अजमलपुर निवासी मगन प्रसाद और इंद्रावती देवी के पुत्र रवि कुमार का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के जरिए एक्सरे टेक्नीशियन पद पर हुआ और जौनपुर में जॉइनिंग भी हुई। ग्रामीण परिवेश में, जहां सीमित संसाधनों के बीच बच्चे पढ़ाई कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देखते हैं, वहां यह सफलता पूरे समाज में नई उम्मीद जगाती है। नौकरी मिलने की खबर सामने आते ही बस्ती के लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की।
ग्रामीणों का कहना है कि इस उपलब्धि से बस्ती के दूसरे युवाओं को भी शिक्षा के प्रति जागरूक होने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। उनका मानना है कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बस्ती के अन्य युवा भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर सरकारी और प्रतिष्ठित सेवाओं में स्थान प्राप्त करेंगे।

सार्थक टाइम्स ब्यूरो
दिनेश कुमार चौधरी अंबेडकर नगर

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?