
केतना ठक्कर ने अपने माता पिता के साथ केक काटकर मनाया वार्षिक उत्सव स्टाफ और ग्राहक के साथ साझा की खुशियां
सार्थक टाइम्स –
सरोजनी नगर। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जहां औद्योगीकरण का विकास करती जा रही है वहीं बाहरी राज्य के लोग भी अपना उद्योग धंधा उत्तर प्रदेश में स्थापित करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक मुम्बई वासी केतन ठक्कर ने अपने सपने को साकार करने हेतु प्लाईवुड द्वारा घरेलू फर्नीचर प्लस किचन वर्लड कंपनी सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में चार वर्ष पहले खोली थी। जहां कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है और कंपनी सस्ती दरों में प्लाईवुड से बनी घरेलू फर्नीचर सप्लाई के साथ मैन्युफैक्चरिंग का कार्य भी कर रही है। चार वर्ष पूरा होने पर दिन बृहस्पतिवार को केतन ठक्कर ने कंपनी में केक काटकर एक दसरे को खिलाया और उपस्थित सभी कर्मचारियों को हार्दिक शुभ कामनाएँ व बधाई दी। इस अवसर पर प्रबंधक केतन ठक्कर ने कहां भविष्य में इसी तरीके से आगे भी हमारा किचन प्लस वर्लड तरक्की करता रहेगा। आज हमारी एक कंपनी नादरगंज एरिया में आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के हर एक जिले के अंदर हमारी ब्रांच होगी सभी लोगों के साथ मिलकर खुशियां बाटी इस खुशी के मौके पर भोजन का भी इंतजाम किया गया। इस खुशी के मौके पर प्रबंधक के पिता हरीश ठक्कर, माता विजयी ठक्कर, भाई परख ठक्कर साथ में कंपनी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे आसिफ अंसारी, रहीश अहमद, कृष्ण वर्मा, सतीश, रामा भाई आदि लोग उपस्थित रहें।
सभी ने चार वर्ष सफलता पूर्वक पूरा होने पर हार्दिक शभकामनाए दी ।
ज्ञान सिंह सार्थक टाइम्स








Users Today : 2