
लखनऊ- सार्थक टाइम्स
गोमती नगर यातायात क्षेत्र में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ा ऑपरेशन चलाया। क्षेत्राधिकारी टी. आई वेंकटेश्वर सिंह के निर्देशन में चली इस कार्रवाई ने अवैध वाहन संचालकों में हड़कंप मचा दिया। कामता से चिनहट–मटियारी तक चला अभियान यातायात पुलिस की टीम ने सुबह से ही कामता चौराहा, चिनहट, मटियारी और आस-पास के प्रमुख मार्गों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर धड़ल्ले से चल रहे डग्गामार वाहन, ओवरलोडिंग और बिना परमिट चलने वाले वाहनों को एक-एक कर रोका गया। कड़ी कार्रवाई के बड़े नतीजे

4 डग्गामार बसें सीज ,5 अर्टिगा वाहन कब्जे में
30–40 वाहन चालान ,ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, रूट परमिट उल्लंघन और फिटनेस नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया गया।
अवैध वाहन संचालन बना शहर की सुरक्षा के लिए खतरा
डग्गामार वाहनों के बढ़ते संचालन से न केवल सड़क सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि सामान्य यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ती है। ये वाहन बिना फिटनेस, बिना रजिस्टर ड्राइवर और बिना रूट परमिट के चलते हैं, जिससे दुर्घटना का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
“नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”
टी. आई वेंकटेश्वर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई एक सामान्य चेकिंग नहीं बल्कि कड़े प्रवर्तन अभियान का हिस्सा है। शहर में अवैध वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी,
“यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर आगे भी लगातार ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। शहर की सुरक्षा और अनुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है।” निजी डग्गामार वाहनों के कारण अक्सर जाम लग जाता है और सड़कों पर अव्यवस्था फैलती है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में राहत की भावना है। यातायात पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ ऑपरेशन नहीं बल्कि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है। उम्मीद है कि इस सख्ती के बाद डग्गामार वाहन संचालकों पर लगाम लगेगी और शहर की सड़कों पर व्यवस्था बेहतर होगी।
ज्ञान सिंह ब्यूरो









Users Today : 6