जन सुरक्षा को लेकर सख्त दिखा पुलिस प्रशासन, आमजन में बढ़ा विश्वास
सार्थक टाइम्स अंबेडकर नगर।
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशानुसार थाना अध्यक्ष इब्राहिमपुर आशुतोष शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

उप निरीक्षक सुषमा मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केदार नगर बाजार में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा दुकानदारों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया गया ।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने चौराहा,बाजार की गलियों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, अज्ञात व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
उप निरीक्षक सुषमा मौर्य ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

पुलिस की इस सक्रियता से बाजार में मौजूद व्यापारियों और ग्राहकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि नियमित गश्त से असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त होता है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इसी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान गस्त में हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल करुणा निधि सिंह,हेड कांस्टेबल राय साहब यादव,कॉन्स्टेबल विनय यादव सहित कांस्टेबल आलोक सरोज मौजूद रहे।
दिनेश कुमार चौधरी पत्रकार








Users Today : 2