Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में भीषण बस हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर पलटी, 5 की मौत, 16 गंभीर घायल

लखनऊ में भीषण बस हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर पलटी, 5 की मौत, 16 गंभीर घायल

News Portal Development Companies In India

सार्थक टाइम्स न्यूज

राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बस का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के ऊपरी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तत्काल मौके पर पहुंच गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। वहीं पुलिस कमिश्नर डी.पी. निपुण अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत कार्य में जुटी रहीं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों के बेहतर उपचार का आश्वासन दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

सार्थक टाइम्स – ज्ञान सिंह

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?