Home » उत्तर प्रदेश » अब नहीं चलेगी दबंगई: अलीगंज में यातायात पुलिस का सख़्त अभियान, ब्लैक फ़िल्म और फर्जी विधानसभा पास मौके पर उतारे

अब नहीं चलेगी दबंगई: अलीगंज में यातायात पुलिस का सख़्त अभियान, ब्लैक फ़िल्म और फर्जी विधानसभा पास मौके पर उतारे

News Portal Development Companies In India


लखनऊ – सार्थक टाइम्स
राजधानी लखनऊ में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा को चुनौती देते हाई-स्पीड हॉर्न, अवैध हूटर, ब्लैक फ़िल्म लगी गाड़ियाँ और फर्जी/एक्सपायर विधानसभा पास लगाकर घूम रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अब निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों को स्पष्ट संदेश देते हुए पुलिस ने “कानून से ऊपर कोई नहीं” की नीति पर सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी क्रम में अलीगंज यातायात क्षेत्र में  ए.सी.पी ट्रैफिक शशि प्रकाश मिश्रा और सहायक यातायात निरीक्षक (टी.आई.) देश दीपक दीक्षित के नेतृत्व में बिठौली तिराहा पर एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहबान खान एवं यातायात पुलिस के अन्य कर्मियों के सहयोग से बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग की गई।
हाई-स्पीड हॉर्न, अवैध हूटर और ब्लैक फ़िल्म पर सीधी कार्रवाई चेकिंग के दौरान सड़कों पर फर्राटा भर रही हाई-स्पीड हॉर्न, अवैध हूटर तथा ब्लैक फ़िल्म लगी थार गाड़ियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
नियमों का उल्लंघन कर चल रही गाड़ियों की ब्लैक फ़िल्म मौके पर ही उतरवाई गई, वहीं अवैध हूटर और तेज़ हॉर्न का प्रयोग कर रहे वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए नियमानुसार चालान किया गया।


फर्जी और एक्सपायर विधानसभा पास भी उतारे गए
अभियान के दौरान एक और गंभीर अनियमितता सामने आई। कुछ वाहनों पर लगे विधानसभा के एक्सपायर और फर्जी पास पाए गए, जिन्हें मौके पर ही उतरवाया गया। पुलिस ने साफ किया कि सरकारी पहचान या विशेषाधिकार का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बड़ा और सख़्त फैसला लिया है। अवैध, संदिग्ध और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 15 दिवसीय सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा।


अभियान का उद्देश्य ,अवैध वाहनों की पहचान
बिना काग़ज़ात चल रहे वाहनों पर कार्रवाई
संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश
यातायात नियमों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित करना
हर ज़ोन, हर थाना अलर्ट मोड पर
पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले सभी ज़ोन, थाना क्षेत्र, यातायात पुलिस और डायल-112 को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
चालान, सीज़ और कड़ी कानूनी कार्रवाई
अभियान के दौरान— संदिग्ध वाहनों की गहन जांच
नियम उल्लंघन पर तुरंत चालान गंभीर मामलों में वाहन सीज़ आवश्यकतानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस प्रशासन का स्पष्ट और सख़्त संदेश है कि कानून तोड़ने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं होगी।
अभियान की पारदर्शिता और प्रभाव शीलता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित इकाइयों को प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञान सिंह सार्थक टाइम्स

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?