Home » उत्तर प्रदेश » ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: विकासनगर पुलिस ने 3 शातिर हत्यारों को दबोचा, लखनऊ में अपराधियों पर कसा शिकंजा

ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: विकासनगर पुलिस ने 3 शातिर हत्यारों को दबोचा, लखनऊ में अपराधियों पर कसा शिकंजा

News Portal Development Companies In India
सार्थक टाइम्स

थाना विकास नगर प्रभारी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सटीक रणनीति, तकनीकी जांच और जमीनी मेहनत से 1289 सीसीटीवी खंगालकर हत्या व लूट की गुत्थी सुलझी, पुलिस टीम के कुशल कार्य से कानून का सख्त संदेश

लखनऊ- सार्थक टाइम्स

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस ने एक जघन्य और सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा करते हुए हत्या व लूट की वारदात में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई ने न सिर्फ अपराधियों की कमर तोड़ी है, बल्कि बढ़ते गुंडा-माफियाओं के खिलाफ लखनऊ पुलिस की सख्त और प्रभावी पुलिसिंग को भी उजागर किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर मोड़ के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना विकासनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
मृतक की पहचान लालाराम (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सालिकराम, निवासी ग्राम चंद्रभूषण, थाना लहरपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतक लाइ-चना बेचने का कार्य करता था और रोज़ की तरह विकासनगर मोड़ के पास ठेला लगाकर रात में वहीं सो जाता था। मृतक की पत्नी किसन देवी की तहरीर पर थाना विकासनगर में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने अथक परिश्रम करते हुए करीब 1289 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी व जमीनी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया और हर पहलू से विवेचना को आगे बढ़ाया। कड़ी मेहनत, सटीक रणनीति और टीमवर्क के दम पर 11 जनवरी 2026 को इस जघन्य ब्लाइंड मर्डर का सफल खुलासा कर दिया गया।
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्तों ने मृतक से पूर्व विवाद के चलते उसके प्रति रंजिश पाल रखी थी। पूरी योजना के तहत आरोपियों ने मृतक के सोने की जगह की रेकी की और रात में सुनसान होने का फायदा उठाकर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अभियुक्तों ने मृतक की जेब से ₹7,240 लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना

विकासनगर पुलिस की टीमवर्क और अनुशासन साफ झलकता है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उपनिरीक्षक शिव सिंह यादव, उपनिरीक्षक मुहम्मद यासीन, उपनिरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार एवं उपनिरीक्षक विकुल मावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरी सतर्कता और सूझबूझ से ऑपरेशन को अंजाम दिया। वहीं मुख्य आरक्षी मनीष कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी रवि कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी अमर त्रिवेदी, मुख्य आरक्षी नंदन शुक्ला सहित पुलिस बल ने मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। आरक्षी राजेंद्र यादव, आरक्षी रामचंद्रजी, आरक्षी शिवम यादव, आरक्षी आशीष कुमार एवं आरक्षी केशव यादव ने भी साहस और निष्ठा के साथ कार्रवाई में सहयोग किया। इसके अतिरिक्त मुख्य आरक्षी अमरदीप नंदन शुक्ला एवं मुख्य आरक्षी अवध किशोर सिंह की सक्रिय भूमिका से पूरी टीम का मनोबल और कार्यक्षमता स्पष्ट रूप से सामने आई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी, अवैध गतिविधि और माफियागिरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि “अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”

ज्ञान सिंह सार्थक टाइम्स समाचार

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?