
लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित इंद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आगामी 4 जनवरी को हिंदू सम्मेलन को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के साथ साथ वृक्ष पूजन भी किया गया और आयोजित हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हनुमान चालीसा का सामूहिक गान भी किया गया।जिसके बाद सकल हिंदू समाज इंद्रलोक कॉलोनी एवं विनय नगर परिक्षेत्र की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। गौरतलब है कि आगामी 4 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र, सनातन, हिंदुत्व एवं पर्यावरण की रक्षा जैसे कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में डॉक्टर अतुल रस्तोगी, प्रदीप तिवारी, एमडी शुक्ला, विवेक वाजपेई, के के तिवारी, राजेश श्रीवास्त, डॉक्टर नीरज तिवारी, महेश मिश्रा, कमल, शत्रुसूदन, अवधेश मिश्रा, राजीव पांडेय, पुजारी महेंद्र शुक्ला सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 2