
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में जनपद के 54 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में थाना विकास नगर में थाना प्रभारी आलोक सिंह के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना रहा।
विकास नगर के हर क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत विकास नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र के हर मोहल्ले, हर चौराहे और घर-घर जाकर महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा अधिकारों और सरकारी सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पैदल भ्रमण कर लोगों से सीधा संवाद किया।

महिला सिपाहियों ने संभाली कमान
अभियान के दौरान महिला सिपाहियों ने महिलाओं और छात्राओं को यह भरोसा दिलाया कि विकास नगर पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि किसी भी कठिन, संवेदनशील या आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल सहयोग लिया जाए, जिससे पुलिस सही समय पर मदद पहुंचा सके।
सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी
महिलाओं को निम्न प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया—
1090 – महिला पावर लाइन,112 – आपातकालीन सेवा,108 – एंबुलेंस सेवा,1098 – चाइल्डलाइन
1076 – टोल फ्री हेल्पलाइन,1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
साथ ही UP COP App के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
जनता की सुरक्षा और महिलाओं के सहयोग को तत्पर
विकास नगर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा और महिलाओं का सहयोग उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से थानों पर आने वाली महिलाओं की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और निष्पक्ष निस्तारण किया जा रहा है।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत विकास नगर में चलाया गया यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण की मजबूत पहल है। पुलिस-जनता के बीच संवाद को मजबूत करते हुए यह मुहिम महिलाओं को निर्भीक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित हो रही है।
ज्ञान सिंह सार्थक टाइम्स रिपोर्ट









Users Today : 2